Rajeev kumar
लोकेशन खगड़िया
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिला।*
खगड़िया जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्रतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी इलाकों मे छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वही शहर के बूढ़ी गंडक, मथुरपुर, पोखर, मानसी, नदी.

पर हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस बार जिला प्रशासन की ओर से छठ घाटों पर की गई बेहतर व्यवस्था को लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं में खुशी देखने को मिली। घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और बैरिकेडिंग के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रशासन और पुलिस की विशेष सतर्कता देखने को मिली। शांतिपूर्ण माहौल में छठ का संध्याकालीन अर्घ्य संपन्न हुआ।
