इसके बाद सांसद ने रहीमपुर उत्तरी पंचायत के सोनवर्षा गांव पहुंचकर सीआरपीएफ में तैनात रहे शहीद हवलदार स्वर्गीय पमपम चौधरी के आवास पर विधायक बबलू मंडल के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव
स्मरणीय रहेगा।