सोमवार को हाजीपुर जिले के वैशाली सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंक में लूट के दौरान पुलिस के जवान अमिताभ बच्चन जो की मुंगेर जिला हवेली खड़गपुर श्यामपुर भदौड़ा के रहने वाला था ने जब अपराधियों को अपराधियों के द्वारा गोली चला दी गई जिसमे उसके सीने में तीन गोलियां लगी । और मौके पर ही जवान की मौत हो गई ।मौत की सूचना मुंगेर पुलिस प्रशासन को भेजी गई पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी । लेकिन ईश्वर की विडंबना देखिए पत्नी को अब तक नहीं बताया गया कि उसके पति शहीद हो चुके हैं।
वही बताते चले कि मृतक अमिताभ बच्चन को एक 4 साल की पुत्री तथा ढाई साल का पुत्र है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके रिश्तेदार चचिया ससुर अवकाश प्राप्त को शंभू शरण राय ने बताया कि उसके अपने बड़े भाई चुआबागनिवासी हरिकिशन राय की बेटी कोमल से 6 साल पूर्व हुआ था। ससुर को अभी डेंगू हुआ है। ससुराल में भी हालत सही नहीं है।परिवार के लोग वैशाली के लिए निकल भी गए हैं।
मृतक काफी साहसी और शांत स्वभाव के थे। वह प्रसिद्ध आईपीएस जयंत राज के बॉडीगार्ड भी रह चुके थे। फिलहाल वे सराय थाना में पदस्थापित थे। उनके मौत की खबर परिवार को मिल गई है। लेकिन उनकी पत्नी की हालत सही नहीं है ,इसलिए उसे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पूरा परिवार गमगीन है। और अभी मृत जवान की पत्नी अपने मायके चुआबाग में ही है ।