बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ ,कांग्रेस के दुवारा बिरोध प्रदर्शनरा

Spread the love

खगरिया
आज 22 मार्च 2025 को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राष्ट्रगान के अपमान पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से निकल कर शहर के एन ए सी रोड से स्टेशन चौक तक नीतीश कुमार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया तथा


नीतीश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाते हुए स्टेशन चौक खगड़िया के समीप महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ नुक्कड़ सभा हुई जिसमें नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ साथ एन डी ए सरकार की जमकर खिंचाई की गई उक्त मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने मुख्यमंत्री पद की गरिमा का मजाक उड़ाया है, तथा बिहार की जनता नीतीश कुमार के इस हरकत से शर्मिंदगी महसूस कर रही है, और लज्जित है,इनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं है,तो इन्हें अविलंब इस्तीफा देना चाहिए,उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को इसके लिए दोषी ठहराया है,तथा राष्ट्रगान के अपमान के लिए भाजपा भी पूर्ण रूप से दोषी है,उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो इस एन डी ए सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर आनन्द कुमार,सुर्यनारायण वर्मा,प्रीति वर्मा,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता,शोभाकांत चौधरी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रेणु कुमारी,पिंकी देवी, रामदेव महतों, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!