आज दिनांक 29 10 2024 को श्री बड़ी दुर्गा स्थान बबुआगंज खगड़िया के प्रांगण में यूथ फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया जी के कर कमलो द्वारा सैकड़ो युवाओं की उपस्थिति मे मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ।

साथ ही साथ यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया के द्वारा निस्वार्थ एंबुलेंस सेवा चलाने हेतु एक वातानुकूलित रोगी वाहन संस्था को उपलब्ध कराया गया। आज यूथ फाउंडेशन ने दीपावली के मौके पर विधिवत रूप से निस्वार्थ एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित:-
यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील शाह जी, यूथ फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम कुमार जी, यूथ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया जी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी जी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी गुप्ता जी, यूथ फाउंडेशन के सह सचिव अक्षय सूरी जी, समाजसेवी किशोर सिंह जी, वार्ड पार्षद पप्पू यादव जी, नवीन गोयनका जी,भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा जी, डॉ अमित आनंद जी, मनीष सहाय जी, भाजपा जिला मंत्री अश्विनी चौधरी जी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह जी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष जी, शुभम केडिया जी, यूथ फाउंडेशन सह सचिव मयंक बजाज,यूथ फाउंडेशन के सह कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता जी, हर्ष वर्धन जी, अभिषेक फोगला जी, अभिषेक कुमार, विश्वजीत साहनी, एवं यूथ फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर उपस्थित यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बताया की पीड़ित मानवता की सेवा का उद्देश्य लेकर खगड़िया के युवाओं ने समर्पण भाव से जनहित का कार्य इस संस्था के माध्यम से करने का बीड़ा उठाया है और इस सराहनीय कार्य को मेरा तन, मन और धन सब समर्पित है।
संस्था के सचिव पुरुषोत्तम कुमार और सह सचिव मयंक बजाज ने कहा की हम युवाओं ने समाज सेवा का जो लक्ष्य लिया है वो बिना संजय खंडेलिया जी के पूरा होना असंभव सा था।
खगड़िया शहर के लिए इस दीपावली की यही सौगात है।
