पिता पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला

खगड़िया परवत्ता
मड़ैया थाना क्षेत्र के कोलवारा गांव में उक्तगांव के किसान बेदानंद मंडल तथा उनके पुत्र आशीष कुमार चाकू से जान लेवा हमले किए जाने का समाचार है जिस हमले में पिता पुत्र जख्मी है चाकू पिता बेदानंद मंडल को उनके आंख के नीचे लगी है हमलेवर द्वारा उनका आंख फोड़ने का प्रयास किया गया था घटना सोमवार की संध्या की बताई जा रही है इस संदर्भ में किसान पुत्र आशीष कुमार ने
मड़ैया थाना आवेदन दिया है उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वे कुल्हरिया बाजार में सब्जी खरीद रहे थे कि उनके ही गांव के टुनटुन कुमार तीन-चार आदमी के साथ पहुंचे पांच हजार रुपए की मांग किया लगा बोला नहीं दोगे तो जान मार देंगे उसके बाद वे किसी तरह वहां से निकल गया अपने बासा कोलवारा चला आया जहां तीन-चार आदमी के साथ टुनटुन कुमार पहुंचकर चाकू और रोड से मुझे जान मरने लगा मैं हल्ला किया तो मेरे पिताजी वेदानंद मंडल बचाने आए तो उनके ऊपर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है आंख फोड़ने का प्रयास किया जो चाकू उसके आंख के नीचे लगी है उक्त हमले में किसान और उसके पुत्र आशीष कुमार जख्मी है जख्मी का इलाज सीएचसी परबत्ता में चल रहा है इधर
मड़ैया थाना मो फिरदौस ने कहा घटना की जानकारी मिली है पड़ताल जारी है दोषी पर कार्रवाई की जाएगी