खगड़िया जनता दल यूनाइटेड ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नेताओं ने कमर कस ली है

Spread the love

खगड़िया जनता दल यूनाइटेड ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नेताओं ने कमर कस ली है।इस बाबत शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकारिणी कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जिसका संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री जी ने खुबसूरती के साथ मंच संचालन किया।

बैठक में मौजूद जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ,खगड़िया, परवत्ता व अलौली विधानसभा के प्रभारियों में वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा,पप्पू सिंह निषाद एवं नन्दलाल राय ने आगामी 24 नवम्बर 2024 रविवार को खगड़िया टॉउन हॉल में एक दिवसीय जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मलेन की तैयारी में तन मन धन से जूट जाने की अपील की।जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्त्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!