
खगड़िया आज 24 नवंबर 2024 रोज रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अमेरिका में अडानी द्वारा धोखाधड़ी,घुस एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ अडानी की गिरफ्तारी एवं जेपीसी के गठन को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर राजेंद्र चौक के समीप पी एम नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के पुतला दहन कर केन्द्र सरकार से अडानी की गिरफ्तारी की मांग की। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने चहेते मित्र अडानी को बचाव के मूड में आ चुकी है,इसलिए इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक आंदोलन करेगी और जब तक अडानी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक विरोध जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि मोदी सरकार अडानी के इशारे पर सरकार चला रही है,और अडानी पर ऋण का करोड़ों रुपए माफ कर जनता के साथ अन्याय कर रही है,वही किसानों के ऊपर कर्ज को माफ करने में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है,मोदी सरकार किसान विरोधी तो है ही गरीब विरोधी भी हैं,जो महंगाई को कम करने में नाकाम हो गई है, देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने झारखंड में इंडिया महागठबंधन के प्रचंड बहुमत पर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह,बुद्धदेव प्रसाद यादव,प्रीति वर्मा,शहीद कुमार, शैलेश यादव अधिवक्ता,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता,प्रदेश डेलीगेट उदय यादव,एससी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान,पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता,जिला महासचिव रामचंद्र प्रसाद यादव,कैलाश शर्मा, फिरोज आलम, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेसी मिनी कुमारी,अशोक साह,विवेकानंद सिंह,अर्जुन यादव, चंदन कुमार यादव, ललन कुमार, वीर प्रकाश यादव, देवानंद ठाकुर आदि उपस्थित थे।