Spread the love

*राज्यभर के आवास कर्मियों के हक में प्रयास*

*राकेश पासवान शास्त्री ने 16 सूत्री मांगों को लेकर डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन*
खगड़िया।

सदर प्रखण्ड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत एन एच 31 गोल्डेन रिसोर्ट में बिहार स्टेट डेंटल कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्त्ता के रूप में भाग लेने हेतु रविवार को आये बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत करने के साथ ही राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ (सगासा) बिहार के प्रदेश प्रवक्ता सह जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने राज्य के सभी जिले में ग्रामीण विकास विभाग,बिहार सरकार अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण आवास पर्यवेक्षकों,ग्रामीण आवास लेखापालों एवं ग्रामीण आवास सहायकों की सेवा स्थायी करने,राज्य कर्मी का दर्जा देने,नियत वेतनमान के पद पर समायोजित कर स्थायी कर्मियों की भांति वेतनमान देने मानदेय पुनरीक्षण करने,समय पर मानदेय का भुगतान नहीं होंने की स्थिति में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत ब्याज के दर से जोड़कर मानदेय भुगतान करने, सेवा पुस्तिका का संधारण एवं सेवा शर्त नियमावली का निर्धारण करने,सभी सेवांत लाभ- ग्रेच्यूटी व उपादान आदि का प्रावधान करने, पुरानी पेंशन लागू करने,मूल कार्यों के अतिरिक्त विशेष कार्यों में प्रतिनियुक्ति करने पर विशेष भत्ता का भुगतान करने सहित सोलह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

श्री शास्त्री ने कहा कि इन आवास कर्मियों के कार्यक्षमता,कार्यकुशलता और मेहनत के बदौलत ही केंद्र सरकार द्वारा हमारी राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालय पुरस्कृत किये जा चूके हैं।बावजूद इन आवास कर्मियों के प्रति सरकार उदासीन क्यों, जो आसमान छूती महंगाई के दौड़ में भी आवास कर्मी अल्प मानदेय पर कार्य करने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!