आज 03 दिसंबर 2024 मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की 140 वीं जयंती मनाई गई

तथा खगड़िया कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान जी की अध्यक्षता में काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किए तथा गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि राजेंद्र बाबू विद्वान के साथ साथ जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा उनके रहन सहन में लेशमात्र भी दिखावा नहीं था। उनमें राष्ट्र भक्ति कूट कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी वकालत छोड़कर स्वतन्त्रता आंदोलन में कूद पड़े। गांधी जी से राजेंद्र बाबू का अत्यंत भावनात्मक लगाव था। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान राजेंद्र बाबू कई बार जेल गए। उनकी कार्यकुशलता एवं योग्यता को देखते हुए सन् 1935,1939 एवं 1947 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र बाबू एक महान शख्सियत थे आज के युवाओं को राजेन्द्र बाबू से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, मनोज मिश्रा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद महेश्वरी यादव, कांग्रेसी अर्जुन यादव, देवानंद ठाकुर,अशोक साह एवं चंदन कुमार यादव आदि उपस्थित थे।
