समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश,जनसंवाद में गिनाईं उपलब्धियां,नई योजनाओं का किया ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

Spread the love

Rajeev kumar
लोकेसन खगड़िया

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश,जनसंवाद में गिनाईं उपलब्धियां,नई योजनाओं का किया ऐलान, विपक्ष पर साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान आज खगड़िया पहुंचे। इस दौरान पहले नगर सुरक्षा तटबंध का निरिक्षण ,अबलोकन में भाग लिया । और
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। वही उन्होंने
यहां 328 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का
शिलान्यास और उद्घाटन किये ।
मुख्यमंत्री: 43 करोड़
की 35 का शिलान्यास; 261 करोड़ की 284 योजनाओं का उद्घाटन भी किये । फिर उन्होंने
आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई नई योजनाओं की घोषणा भी की। वही
उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और मदन सहनी
भी मौजूद थे ।

अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखकर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को उनकी सरकार बनने के बाद बिहार में विकास की नई शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल था, लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डरते थे, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहद खराब थी, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। शिक्षकों की बड़ी संख्या में बहाली की गई, साइकिल और पोशाक योजना के जरिए छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 25 हजार शिक्षकों की बहाली की जा चुकी है और राज्य में कुल 5 लाख 24 हजार शिक्षक कार्यरत हैं। साथ ही जल्द ही 45 हजार नए पदों पर भी बहाली की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगातार मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी 6 नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, जिससे राज्य में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या 12 हो जाएगी।
खगड़िया जिले के लिए भी मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं।

वहीं अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने अपने परिवार को ही सत्ता में आगे बढ़ाने का काम किया,जबकि उनकी सरकार ने पूरे राज्य के विकास के लिए काम किया है।

मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,मंत्री विजय चौधरी और मंत्री मदन सहनी भी जनसभा को संबोधित किया और सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल के विकासात्मक कार्यों की तारीफ की। जनसभा में भाड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।सभा को संबोधित करने के बाद सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हुवे ।

विजय चौधरी , मंत्री बिहार सरकार।
सम्राट चौधरी , डिप्टी सीएम, बिहार।
नीतीश कुमार , सीएम बिहार।

मदन सहनी ,बिहार सरकार मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!