बारिश से रबी फसल बर्बाद, किसानों को तुरंत मिले मुआवजा :- बिधायक बबलू कुमार मंडल

Spread the love

Rajeev kumar
लोकेसन खगड़िया
बारिश से रबी फसल बर्बाद, किसानों को तुरंत मिले मुआवजा :- बिधायक बबलू कुमार मंडल

–खगड़िया। जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खगड़िया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले में रबी फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसलें या तो पानी में डूब गई हैं या जमीन पर लेट गई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर सरकार और जिला प्रशासन से किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत क्षति के आकलन के लिए सर्वे टीम तैयार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बटेदारों को भी उनका हक मिले इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले में आंधी तूफान और बारिश से किसानों के ऊपर आई प्राकृतिक आपदा को लेकर पत्र लिखा है।

विधायक बबलू मंडल ने बताया कि जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण जिले में मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में जलजमाव होने से फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसके अलावा आम और लीची की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। तेज बारिश और मौसम में अचानक बदलाव के कारण फलों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे बागवानी करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विधायक ने भरोसा जताया कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
इधर, किसानों में भी इस स्थिति को लेकर चिंता और निराशा का माहौल है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब वे सरकार और जनप्रतिनिधियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से अपील की कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर सहायता मिल सके।

प्रेस वार्ता में पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, जेडीयू बेगूसराय प्रभारी उमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष रामबिलास महतो, नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, संतोष कु. साह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!