खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे लोजपा( रा. ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग

Spread the love

Rajeev kumar
लोकेसन खगड़िया


*खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे लोजपा( रा. ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा श्रद्देय अर्जुन पासवान जी को पुष्पांजलि अर्पित की*
*खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने भी अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,चिराग पासवान के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया*

– खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शहरबन्नी स्थित मंत्री जी टोला में अपने पैतृक आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आगमन हुआ। यहाँ उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे और परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी माँ राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्जुन पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि श्रद्देय अर्जुन पासवान जी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि इस दुख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। परिवार को सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी जी, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य जी, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह जी, बख्तियारपुर के विधायक अरुण शाह जी, गरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ,लोजपा प्रदेश सचिव सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जयसवाल ,खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष शाह , आईटी सेल जिलाध्यक्ष निशांत कुमार ,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान , महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम , एससी एसटी के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Corona Update
error: Content is protected !!